-->
बंगाल के सिलीगुड़ी में आनंद विहार एक्सप्रेस में फायरिंग, एक यात्री की मौत

बंगाल के सिलीगुड़ी में आनंद विहार एक्सप्रेस में फायरिंग, एक यात्री की मौत

बंगाल के सिलीगुड़ी में आनंद विहार एक्सप्रेस में फायरिंग, एक यात्री की मौत

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से एक यात्री की मौत। यह फायरिंग जनरल कोच में हुई है। फिलहाल यात्री की पहचान नहीं हो पाई है।



लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ हुए मुकाबले में ओवर रेट स्लो होने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपए का फाइन लगाया गया है। ये इस सीजन में RCB का IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का पहला उल्लंघन था।

लखनऊ सुपरजायंट्स के आवेश खान को भी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए फटकार लगाई गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती मान ली।

जम्मू-कश्मीर बारामूला पुलिस और सेना ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और लश्कर के आतंकवादियों की मदद करने वाले फारूक अहमद पारा और साइमा बशीर को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

DGCA ने प्लेन में खराब बर्ताव वाले यात्रियों को संभालने की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए
विमानन नियामक DGCA ने उड़ानों में उपद्रव करने वाले यात्रियों को संभालने और नियमों के अनुसार जिम्मेदारियों के संबंध में सभी एयरलाइन्स को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को जारी निर्देशों के मुताबिक एयरलाइंस को पायलट, केबिन क्रू और अन्य कर्मचारियों/अधिकारियों को इस बात की ट्रेनिंग देनी होगी कि उड़ान के दौरान बुरा बर्ताव वाले यात्रियों को कैसे संभालें, ताकि विमान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फरवरी में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया था कि घरेलू एयरलाइंस ने बीते 5 साल में खराब बर्ताव वाले 143 यात्रियों को प्रतिबंधित किया है।


0 Response to "बंगाल के सिलीगुड़ी में आनंद विहार एक्सप्रेस में फायरिंग, एक यात्री की मौत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article