कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! पिछले 7 दिन में बढ़े 78 फीसदी मामले, बढ़ रही है मौतों की संख्या
कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! पिछले 7 दिन में बढ़े 78 फीसदी मामले, बढ़ रही है मौतों की संख्या


नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले और उससे होने वाली मौतों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. बीते शनिवार को कोरोना वायरस को 1890 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 210 दिनों में सबसे अधिक है. पिछले सात दिनों के मामलों की तुलना अगर उससे पिछले सात दिनों से की जाए तो कोरोना वायरस के मामलों में 78 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि इस दौरान 19 से बढ़कर 29 मौतें हुई हैं. शनिवार को सामने आए कोरोना वायरस के मामले पिछले साल 22 अक्टूबर के बाद से देश में सबसे ज्यादा था, तब 1,988 नए मामले दर्ज किए गए थे.
पिछले 7 दिनों में कोरोना के मामलों में 78 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सात दिनों (19-25 मार्च) में, भारत में कोरोना वायरस के 8,781 नए मामले दर्ज किए, जो कि उससे पिछले सात दिनों में 4,929 से 78 फीसदी अधिक है. यह पिछले सप्ताह में देखी गई 85% वृद्धि के बराबर है. बता दें कि देश में पिछले छह हफ्तों से कोविड संक्रमण बढ़ रहा है. देश में दैनिक मामले लगभग आठ दिनों में दोगुने हो रहे हैं. दैनिक मामलों का सात-दिवसीय औसत शनिवार तक बढ़कर 1,254 हो गया था, जबकि आठ दिन पहले (17 मार्च) को यह संख्या 626 थी.यह भी पढ़ेंः कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्र ने जारी की एडवायजरी, 10-11 अप्रैल को देश भर में होगी मॉक ड्रिल

0 Response to "कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! पिछले 7 दिन में बढ़े 78 फीसदी मामले, बढ़ रही है मौतों की संख्या"
Post a Comment