कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्र ने जारी की एडवायजरी, 10-11 अप्रैल को देश भर में होगी मॉक ड्रिल
कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्र ने जारी की एडवायजरी, 10-11 अप्रैल को देश भर में होगी मॉक ड्रिल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ 27 मार्च को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक बुलाई है. इसी बैठक में मॉक ड्रिल से संबंधित सारी जानकारी साझा की जाएगी.
सामने आए 146 दिन में सबसे ज्यादा केस
बता दें भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए जो पिछले 146 दिन में सबसे ज्यादा हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी किये गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान एवं उत्तराखंड से एक-एक मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गयी.आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी. इसके साथ ही भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,02,257 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गयी.
मामलों में बढ़ोतरी देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को उच्च-स्तरीय बैठक की. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने अधिकारियों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने तथा लोगों द्वारा कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाए जाने पर जोर दिया.
0 Response to "कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, केंद्र ने जारी की एडवायजरी, 10-11 अप्रैल को देश भर में होगी मॉक ड्रिल"
Post a Comment