अतीक अहमद का नॉन स्टॉप सफर: कहां-कहां से गुजर रहा काफिला, कैसे ला रही यूपी पुलिस, जानें साबरमती टू प्रयागराज का पूरा रूट प्लान
अतीक अहमद का नॉन स्टॉप सफर: कहां-कहां से गुजर रहा काफिला, कैसे ला रही यूपी पुलिस, जानें साबरमती टू प्रयागराज का पूरा रूट प्लान
लखनऊ. गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से निकालकर प्रयागराज ला रही है. खबर लिखे जाने के वक्त पुलिस का काफिला राजस्थान के बारा जिले से गुजर रहा था. यहां से वह शिवपुरी की तरफ बढ़ रहा था, जो 160 किलोमीटर दूर है. इससे पहले पुलिस का काफिला रात करीब 8 बजे राजस्थान के उदयपुर स्थित खेरवाड़ा शहर में दाखिल हुआ, जहां उसने पहली बार रुककर पहली बार ईंधन भरवाया.
वर्ष 2019 से साबरमती जेल में बंद अतीक को उमेश पाल के अपहरण के एक पुराने मामले में वापस प्रयागराज लाया जा रहा है, जिसमें वह मुख्य आरोपी है. अतीक को इस मामले में 28 मार्च को सुबह 11 बजे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बस पेट्रोल भरवाने के लिए रुकेगा काफिला
सूत्रों के मुताबिक, ‘करीब 1200 किलोमीटर लंबी इस सड़क यात्रा के दौरान रात में कोई हॉल्ट नहीं होगा और पुलिस का काफिला केवल ईंधन भरवाने के लिए रुकेगा. इस थकाऊ यात्रा के लिए पुलिस काफिले में अतिरिक्त ड्राइवर भी रखे गए हैं.
0 Response to "अतीक अहमद का नॉन स्टॉप सफर: कहां-कहां से गुजर रहा काफिला, कैसे ला रही यूपी पुलिस, जानें साबरमती टू प्रयागराज का पूरा रूट प्लान"
Post a Comment